फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई किशोरी की सड़क हादसे में मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र की एक 16 साल की किशोरी शुक्रवार को अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। किशोरी की मथुरा के महावन क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, युवक भी घायल है। शनिवार को किशोरी के परिजन ने नारखी थाने में युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर नारखी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि किशोरी के परिजन ने आरोप लगाया है कि नाबालिग बेटी को करण सिंह निवासी टापाखुर्द, थाना उत्तर बहला-फुसलाकर शुक्रवार को ले गया था। शुक्रवार देर शाम महावन थाना पुलिस ने उनको सूचना दी कि बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ, जो युवक है, वह घायल है। इंस्पेक्टर के अनुसार महावन थाना पुलिस से जानकारी करने पर पता चला कि करण सिंह की बहन महावन में रहती है। वह किशोरी को उसके यहां लेकर गया था। बहन के समझाने पर किशोरी को वापस फिरोजाबाद लाते वक्त बाइक डिवाइडर से टकरा गई। किशोरी की मौके पर मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर करण सिंह के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें