फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी को लेकर सड़क पर उतरे

Tue, 10 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली एवं पानी की किल्लत से त्रस्त पचवान स्थित कांशीराम कालोनी के बाशिंदों का धैर्य मंगलवार सुबह जवाब दे गया। जलेसर रोड पर जाम लगाते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



बसपा शासन में गरीबों को आवास मुहैया कराने को कांशीराम आवास योजना की शुरूआत की थी। पचवान कालोनी में गरीब तबके के काफी संख्या में लोग रहते हैं। लेकिन वर्तमान में कालोनी की देखभाल नहीं की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसी के कारण कालोनी में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही बिजली और पानी की पर्याप्त साधन न होने के कारण कालोनी के लोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।


 आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह जलेसर रोड पर खाली बर्तनों के साथ जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस मौके पर उसमान अहमद, जीशान, मुन्ने खां, आशीष, गौरव, शहनाज बेगम, फरजाना, जीनत और मिथलेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें