फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बी बरसात में तालाब बनी सुहागनगरी

Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
मानसून की पहली बी बरसात में तालाब बनी सुहागनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश के कारण सुहागनगरी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लंबे वक्त साफ सफाई और नालों की तलीझाड़ सफाई के दावों की पोल भी बुधवार को खुल गई। हालत यह हो गई कि कई क्षेत्रों में तो घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया। बारिश के कारण ईद-उल फितर की होने वाली तैयारियों पर भी ग्रहण लग गया। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी ईदगाह स्थल के बाहर गांधी पार्क में भरे पानी की निकासी के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश ने सुहाग नगरी को जलमग्न कर दिया। करीब 40 मिनट की झमाझम बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। कई क्षेत्रों के घर और दुकानों तक में पानी भर गया। मुख्य जलेसर रोड, बोधाश्रम रोड और तिलक नगर में तो कई घरों तक में पानी पहुंच गया। रामलीला चौराहा, नगला करन सिंह कोटला रोड, नईबस्ती चौराहा पर पानी भर गया। बस स्टेंड के सामने कई दुकानदार दुकानों से पानी निकालते दिखाई दिए। कमोवेश यही स्थिति चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट रेलवे पुल के करीब रही। जलेसर रोड, गांधी पार्क चौराहा, आर्यनगर के सर्विस रोड पर कई स्थानों पर पानी भरा था। झमाझम बारिश का बच्चों ने खूब ही आनंद लिया। तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। किसानों के चेहरों पर यह बारिश मुस्कान बिखेर गई। क्योंकि खरीफ की फसल की बुवाई का दौर चल रहा है। खासतौर से यमुना की तलहटी वाले क्षेत्र में बाजरा, दलहन की फसल बारिश के आधार पर ही बोई जाती है।
जिला अस्पताल, कार्यालयों में भरा पानी
बारिश का पानी सरकारी कार्यालयों में भी प्रवेश कर गया। जिला अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को परेशानी हुई। तहसील, विद्युत विभाग के कार्यालय और नगर निगम प्रांगण में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

सर्विस रोड के गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत
तेज बारिश के कारण बिजली की केबल बिछाने को सर्विस रोड पर खोदे गए गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए। कई दोपहिया वाहन इन गड्ढों में फंसते गए। कई के चोट लग गई।  यह गड्ढे दलदल में तब्दील हो गए।
ईद उल फितर की तैयारियों पर भी लगा ग्रहण
झमाझम बारिश होने के कारण नगर निगम की ओर से ईद उल फितर की तैयारियां प्रभावित हो गईं। गांधी पार्क में पानी भरने के कारण निगम के आयुक्त रामौतार रमन व उप नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कर्मचारियों से पानी निकलवाने में जुटे रहे। गांधी पार्क के अंदर भरे पानी को बाहर निकाला गया।  गांधीपार्क के पानी की निकासी के लिए नालियों को साफ कराया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए व्यापक प्लानिंग की गई थी।

किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी है। किसान खरीफ की फसल की बुवाई कर सकेगा। बाजरा, मक्का, दलहन की फसलें बोई जा सकेंगी। जिन किसानों के खेतों में सब्जी की फसल खड़ी है उन्हें फिलहाल सिंचाई की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें