संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। तहसील परिसर में स्थित कोषागार की पुरानी बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बडा हादसा होते-होते बचा। मौजूद कई अधिवक्ताबाल-बाल बचे। अधिवक्ताओं ने कहा कोषागार की इमारत काफी जर्जर हो गई है। इमारत में बने बरामदे में कई अधिवक्ता बैठते हैं।
जसराना तहसील में बने कोषागार के बरामदे में अधिवक्ता अवधेश वर्मा, बृजकिशोर उपाध्याय, अवधेश कुलश्रेष्ठ एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ काश्तकार भी बैठे थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर नीचे गिर गया। प्लास्टर गिरने से वहां भगदड़ मच गई। हादसे में अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। अधिवक्ताओं ने पुरानी व जर्जर बिल्डिंग को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई बार भवन की खराब हालत की शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने जर्जर भवन की मरम्मत अथवा उसे ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाने की मांग की है।