फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडल विधान में णमोकार महिमा देख अभिभूत हुए श्रद्धालु

Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भगवान की आरती उतारते श्रद्धालु
विज्ञापन
णमोकार मंत्र की महिमा का मंचन किया गया, जिसे देखकर पंडाल जय-जयकार से गूंज उठा। इसी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने 24 तीर्थंकरों की महाआरती उतारी।
विज्ञापन

सिरसागंज में आयोजित कल्पद्रुम महामंडल विधान में सुबह शांतीधारा का आयोजन हुआ, जिसमें सौधर्म इंद्र के रूप में राकेश जैन, राजा जैन, सुधीर जैन, मनीष जैन, यज्ञनायक विनोद जैन, अनंत जैन, कुवेर के रूप में चंद्रमोहन जैन, संजय जैन ने यज्ञ में आहुतियां दी। शाम को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पावन ज्योति को लेकर सजे हुए रथ में सवार श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल महावीर दिगंबर जैन इंटर कालेज पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ 24 तीर्थंकरों की आरती उतारी। आरती के पश्चात ब्रहमचारिणी बहन नेहा दीदी ने सभी को इस आरती का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें