फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित के स्तर से धोखाधड़ी, षड्यंत्र और छल-कपट से जमीनों के फर्जी बैनामा कराने वाले एक अपराधी संतोष उर्फ पप्पू को अपराध माफिया घोषित किया गया है। थाना सिरसागंज में संतोष निवासी नगला बाग के खिलाफ अपराध माफिया संख्या पंजीकरण करते हुए उसकी सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। एसएसपी के अनुसार, संतोष उर्फ पप्पू अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए धोखाधड़ी, षड्यंत्र, हेरा-फेरी और छल-कपट करके जमीनों के फर्जी बैनामा कराने जैसे अपराध करता है। इसकी 10 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति पहले ही हो कुर्क चुकी है। अब थाना पुलिस टीम और सर्विलांस टीम आदि द्वारा इस अपराध माफिया पर सघन निगरानी रखी जाएगी। संवाद