फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्वारई के लोग

Mon, 26 Jun 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ग्वारई में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं को दूर-दराज के इलाकों में स्थित निजी सबमर्सिबल व कूंए से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ग्वारई-नगला सिंघी के गांव ग्वारई की करीब एक हजार की आबादी है। गांव में आधा दर्जन हैंडपम्प हैं, किन्तु खारे पानी की बजह से पानी का प्रयोग केवल नहाने धोने आदि कार्य में ही आ रहा है। खारे पानी की समस्या होने पर ग्रामीण महिलाएं लगभग एक किलोमीटर दूर यमुना के किनारे बने कुआं अथवा निजी सबमर्सिबल से पेयजल लाने को मजबूर हैं। भीड़ अधिक होने पर पानी भरने को लेकर महिलाओं में आए दिन झगडो भी होते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खारे पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया। समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराईं, किंतु उनकी समस्या का समाधान न हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में पेयजल टंकी बनबाते हुए यमुना किनारे से मीठे पानी की आपूर्ति की मांग की है। मांग करने वालों में संतकुमार धाकरे, हरिओम, संजय सिंह, शिवराज सिंह, माखन सिंह, हरिमोहन सिंह, भूरी सिंह, रामभरन सिंह, बॉबी, रामसेवक, हरी सिंह,राकेश कुमार, शिव नारायण आदि हैं।
विज्ञापन



शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

गांव में पानी की समस्या प्रमुख समस्या है यदि जन प्रतिनिधि ध्यान दें तो समस्या दूर हो सकती है। हम तो शिकायत करके थक चुके कोई सुनने वाला नहीं है l - हरी मोहन -ग्रामीण ग्वारई

खारा पानी से निजात पाने को यमुना किनारे बोरिंग कराकर सब्मर्सिबल लगवा कर घर तक पानी की आपूर्ति की, किन्तु अब उसमें भी खारापन की शिकायत आ रही है। - बीएस धाकरे -ग्रामीण ग्वारई

गांव की समस्या बड़ी है। समस्या के समाधान के लिए गांव के बाहर मीठे पानी की बोरिंग कराते हुए गांव में पेयजल टंकी लगवाकर ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर कराया जाएगा। - सुरेशचंद्र, प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत ग्वारई -नगला सिंघी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें