फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पत्नी से विवाद के बाद पति ने झरोखे से रस्सी से फंदा बनाकर खुदकसी कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव पखरपुरा निवासी 32 वर्षीय योगेश कुमार शर्मा उर्फ बबलू का कुछ दिन पूर्व पत्नी बबली से विवाद हो था। इसके बाद पत्नी अपनी बहन के घर मोहम्मदी नारखी चली गई थी। शनिवार रात में योगेश घर की छत पर सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने उसे छत पर जाकर देखा तो उसे दीवार के झरोखे में फंदे पर लटका पाया।
यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर थाना पचोखरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बेटी है, जो बाहर रहकर पढ़ रही है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक युवक शराब पीने के आदी था तथा पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। पत्नी के बहन के घर जान पर उसने आत्महत्या कर ली है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें