फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आधे घंटे तक वार्डों के चक्कर काटता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में सांस की बीमारी से तड़प रहे एक मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के नाम पर करीब आधे घंटे तक इधर-उधर घुमाया जाता रहा। किसी भी वार्ड में बेड खाली न होना बताकर भर्ती नहीं किया। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे वापस ट्रॉमा सेंटर लाना पड़ा, जहां ऑक्सीजन लगानी पड़ी।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के छिपयाना बुर्ज निवासी और वर्तमान में टूंडला क्षेत्र के भूपाल गढ़ी में रह रहे धर्मवीर सिंह (50) को बृहस्पतिवार सुबह अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर मरीज की हालत देखते हुए वार्ड के लिए फाइल बना दी और उन्हें डेंगू वार्ड के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल का कर्मचारी मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर डेंगू वार्ड पहुंचा, लेकिन वहां तैनात स्टाफ ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद मरीज को बर्न वार्ड ले जाया गया। वहां से भी उसे लौटा दिया गया। इसके बाद मरीज को लेकर वार्ड नंबर-4 पहुंचे, तो वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। करीब आधे घंटे तक विभिन्न वार्डों के चक्कर काटने के कारण मरीज धर्मवीर सिंह की सांसें उखड़ने लगीं और वह तड़पने लगे। परिजन वापस ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। मरीज की हालत देख डॉक्टरों ऑक्सीजन मास्क लगाया गया।
विज्ञापन




मामला संज्ञान में नहीं आया है। ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें