फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के पेपर में भी नकल

Thu, 18 Feb 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हो गईं। सचल दलों की टीमें दोनों पालियों में दौड़ती रहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहले दिन सक्रिय रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में सख्ती के चलते एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से भाग निकला। केंद्र व्यवस्थापक ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी पाली में डीआईओएस ने मोबाइल के साथ तीन छात्राओं की कापियां सीज कर दी।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 61,109 छात्र छात्राओं में से करीब 51,420 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 9,689 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, पहली पाली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 432 परीक्षार्थियों में से 122 छात्र अनुपस्थित रहे। सचल दस्तों ने कालेजों में निरीक्षण किया। सख्ती के चलते आरौंज के ग्याप्रसाद मेमोरियल स्कूल में छात्र विकास यादव उत्तर पुस्तिका लेकर भाग निकला। केंद्र व्यवस्थापक अनिल यादव ने छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सावंती देवी सूरज सिंह इंटर कालेज टीकामई में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने दो छात्राएं एवं एक छात्र को मोबाइल के साथ परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। तीनों उत्तर पुस्तिकाएं सीज कर दी गईं और एफआईआर कराने के आदेश दिए गए। केंद्र नकल की आशंका व्यक्त करते हुए रिजर्व में से पांच पर्यवेक्षक को अलग से तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


नहीं थे रजिस्ट्रेशन कार्ड
फीरोजाबाद। दाऊदयाल इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे नवयुग इंटर कालेज के कई स्टूडेंट्स के पास नवमीं क्लास का रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं था। शिक्षक बताते हैं कि हर साल इसी कालेज से बिना रजिस्ट्रेशन कार्ड के स्टूडेंट्स परीक्षा देने आते हैं।

सिम नहीं हुईं एक्टिवेट
बोर्ड परीक्षा के नए नए इंतजाम पहली परीक्षा में फेल हो गए। केंद्र व्यवस्थापकों को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था, जिससे आनलाइन छात्रों की उपस्थिति शासन को भेजी जाएगी। मगर सिम कार्ड एक्टिवेट ही नहीं हो सके। एक दूसरे के कालेज में शिक्षक जानकारी करते हुए नजर आए। कुछ ने अपने नंबर से सॉफ्टवेयर चालू तो कर लिया, मगर वो तकनीकी खराबी के चलते ही आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके।

देरी से पहुंची पुलिस
दाऊदयाल इंटर कालेज में परीक्षा सुबह 7.30 बजे से शुरू हो गई थी। लेकिन सुबह नौ बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी नहीं आया था। यही हाल तिलक इंटर कालेज में भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें