फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्स वसूलने में नंबर वन, अदा करने में फिसड्डी

Tue, 22 Dec 2015 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर और जल कर को वसूलने में जिला प्रशासन सख्ती से अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

जनता से टेक्स वसूलने वाले प्रशासनिक अधिकारी सरकारी भवनों की ओर से देखते तक नहीं। जबकि इनके ऊपर लाखों रुपये का बकाया है।
टेक्स अदा न करने में शासन को सबसे ज्यादा सरकारी विभाग कर रहे हैं। जनता से सख्ती के साथ कर वसूला जाता रहा है लेकिन नगर की सीमा में आने वाले करीब दो दर्जन सरकारी विभागों पर 95, 04, 039 गृह और जलकर बकाया है। इनसे वसूली करने के लिए जिला प्रशासन ने अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई। सबसे ज्यादा बकाया जिला अस्पताल पर है। बस स्टैंड, उत्तर थाना, पुलिस कालोनी, अनुसूचित जाति छात्रावास, सरकारी डाक बंगला, थाना रसूलपुर, सरकारी पुलिस चौकी, नगर स्वास्थ्य केंद्र पर भी गृह और जलकर भरने में काफी पिछड़ रहे हैं। जबकि जनता पर आए दिन नोटिस जा रहे हैं।
विज्ञापन

़विद्युत विभाग वसूली में आगे, कर भरने में पीछे
विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर लाखों की वसूली की। वहीं, हजारों नए कनेक्शन लगाए। लेकिन यह विभाग भी कर का बड़ा बकाएदार है। रामनगर स्थित उप्र विद्युत विभाग पर दो लाख 428 का बकाया है। आसफाबाद स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर 35 लाख 66529 रुपये कर बकाया है। वहीं, स्टेशन रोड़ स्थित बिजली कंपनी पर 10,56185 रुपये गृह और जलकर बकाया है।
विज्ञापन

्जिला अस्पताल सबसे बड़ा बकाएदार
जिला अस्पताल, क्षय रोगाश्रम भी नगरनिगम का सबसे बड़ा बकायेदार है, जिसमें 30 लाख छह हजार 329 रुपये बकाए हैं।
 ये विभाग भी है बड़े बकाएदार
उद्योग विभाग, स्टेशन रोड      20,5000
विद्युत संस्थान, सुहागनगर       11,4096
दूरसंचार निगम                   10,9800
पोस्ट ऑफिस,                 45,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें