जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति के अधिष्ठापन समारोह में शपथ लेती सदस्याएं। स्रोत: संगठन
- फोटो : जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति के अधिष्ठापन समारोह में शपथ लेती सदस्याएं। स्रोत: संगठन
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का 26वां अधिष्ठापन समारोह गणेश नगर में बुधवार को हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्षा सीमा अग्रवाल ने पद की शपथ ली।
विज्ञापन
समारोह में विशेष समिति सदस्य उषा यादव, फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, फेडरेशन उपाध्यक्ष सौम्या चौहान, अनु बंसल और फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा ने अपने आशीर्वचन दिए। जनवरी माह में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट सचिव दीपाली सिंघल ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, केंद्रीय समिति सदस्य डॉक्टर शिवराज सिंह यादव और फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, दीक्षा अधिकारी प्राची अग्रवाल ने अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, इंटरनल उपाध्यक्ष मोनिका रानीवाला, एक्सटर्नल उपाध्यक्ष एकता मित्तल, सचिव दीपाली सिंघल और कोषाध्यक्ष गौरी बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन कल्पना राजौरिया और रेनू अरोरा ने किया।