फिरोजाबाद। अग्रोहा विकास समिति मुख्य शाखा फिरोजाबाद का नवीन कार्यकारी का शपथ ग्रहण समारोह गोवर्धन धाम में श्री तीर्थ विकास ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा स्थापित श्री गोविंद धाम के प्रांगण में समाजसेवी पीके जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नई टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ समाजसेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गिरिराज महाराज के अभिषेक एवं श्री महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि पीके जिंदल ने संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल जिंदल, वेदप्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एलआईसी,अमित बंसल, अजय बंसल, महेशचंद्र अग्रवाल, मनोज बंसल लल्ला, प्रदीप अग्रवाल, अवध बिहारी गर्ग, प्रदीप गर्ग, राकेश नवरंग अनुग्रह गोपाल, राकेश अग्रवाल, राहुल गोयल, राजेश अग्रवाल ”आलोक” सुधीर अग्रवाल, रमेश बंसल, रविंद्र बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मोहनलाल झिंदल ने समाजसेवा करने का संकल्प लेने के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था मार्च में उज्जैन एवं अप्रैल में 84 कोस की परिक्रमा का आयोजन करेगी। संचालन अनिल अग्रवाल ने किया। इस दौरान अतुल अग्रवाल, निमित जिंदल, लोकेश, विष्णु, निखिल, प्रदीप,संजय, नवीन, बंटी, राजेंद्र, कपूरचंद्र मौजूद थे।