-पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ मौके पर खड़े नायब तहसीलदार नितिन चौधरी एवं मोहम्मद अजीम। स्रोत तहसील प्
- फोटो : -पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ मौके पर खड़े नायब तहसीलदार नितिन चौधरी एवं मोहम्मद अजीम। स्रोत तहसील प्रशासन
शिकोहाबाद। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम को साथ लेकर कार्रवाई की। टीम ने मैनपुरी रोड से अवैध खनन करके आ रहे छह ट्रैक्टरों को पकड़ा है। जिनको टीम ने कार्रवाई कर संतजनूबाबा चौकी पर खड़ा करा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर नायब तहसीलदार शिकोहाबाद नितिन चौधरी एवं मोहम्मद अजीम ने पुलिस टीम को साथ लेकर कार्रवाई की। टीम ने रात 11 बजे करीब मैनपुरी रोड की ओर से आ रहे अवैध खनन में संलिप्त छह ट्रैक्टरों को पकड़ा। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले। नायब तहसीलदार नितिन चौधरी के आदेश पर सभी ट्रैक्टरों को संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। टीम की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट जिला खनन अधिकारी फिरोजाबाद को भेजी गई है।