फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जन शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम 13वीं बार प्रदेश में अव्वल

Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग में कांच नगरी की निगम प्रदेश में अव्वल रही। माह जनवरी में दर्ज सभी 177 में 170 शिकायतों के निस्तारण के चलते लगातार 13वीं बार पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण पर नगर निगम का फोकस है। जनवरी 2026 में दर्ज कुल 177 शिकायतों में 170 शिकायतों का समुचित निस्तारण कराया गया। जन शिकायतों के निस्तारण संबंधी प्रांतीय रैंकिंग में स्थानीय नगर निगम को लगातार 13वीं बार पहले स्थान पर रखा गया है। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद के मुताबिक नगर आयुक्त के निर्देशन में आईजीआरएस और संभव समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें