फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार को बंधक बनाकर नकदी-आभूषण ले भागे बदमाश

Mon, 02 Sep 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बाइक से फिरोजाबाद आ रहे युवक को एक अन्य बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंधक बनाकर खंती में फेक दिया। युवकों ने उसकी बाइक की डिग्गी में रखा मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के मोहल्ला चौथीयान निवासी विक्रम सिंह 30 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे बाइक से फिरोजाबाद आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार अरांव रोड पर जियो पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक में बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए उसे थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के संतजनू बाबा चौकी से लगभग 600 मीटर पहले रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पिटाई कर हांथ-पैर बांधकर सड़क किनारे खंदी में डाल दिया। तीनों आरोपी पीड़ित की बाइक की डिग्गी में रखे हुए दो मोबाइल, सोने की चेन और पर्स में रखे हुए चार हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत संतजनू बाबा चौकी पर की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन युवक नजर नहीं आए हैं। पीड़ित के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें