एनएसएस शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुंबुल कुलश्रेष्ठ ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का संयोजन डा. विनीता यादव, डा. ज्योति अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय प्राचार्या डा. उन्मीत अरोड़ा ने छात्राओं को बूथ पर जाकर मतदान करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। साथ ही अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर देश एवं समाज के कल्याण में सहयोगी बनने का निर्देश दिया। छात्राओं ने विविध शैली एवं उम्दा विचारों से मतदान की अनिवार्यता का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में डा. निशा अग्रवाल, डा. रंजना राजपूत, डा. प्रेमलता शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रतीक्षा लहरी द्वितीय और साक्षी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन डा. माधवी सिंह ने किया। डा. इंद्रा गुप्ता, डा. शालिनी सिंह, डा. मुदिता अग्रवाल, डा. निधि गुप्ता, डा. अंजू गोयल, संध्या चतुर्वेदी, शंभूदयाल, पंकज, मान सिंह आदि मौजूद रहे।