फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अतिरिक्त दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पीएसी में तैनात पति पर अन्य युवती से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेड़ा निवासी अनीता उर्फ रूमा की शादी गांव टेहू निवासी अरविंद कुमार सिंह के साथ 11 जुलाई 2024 को हुई थी। शादी में लगभग 25 लाख रुपये खर्च किया था। इसके बाद भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक कार व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे यातनाएं देने लगे। आरोप है कि विवाहिता का पति पीएसी में नौकरी करता है उसके किसी अन्य लड़की से संबंध हैं।
विवाहिता ने बताया कि 8 दिसम्बर 2024 को ससुरालीजन ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके रह रही है। 6 जनवरी 2025 को उसके परिजन टेहू गए तो उनके साथ मारपीट की गयी। पीड़िता ने ससुर लाल सिंह, पति अरविंद कुमार, सास सुशीला देवी, जेठ जितेन्द्र कुमार, जिठानी रंजना, चचिया ससुर मोहर सिंह, देवर राहुल, अंकित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें