फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को निकाला, पति की करा दी दूसरी शादी

Fri, 23 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी (मैनपुरी) । थाना नारखी के खेरिया खुर्द निवासी ज्योति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी शिव कुमार निवासी काजीटोला आंशिक जीटी रोड बाईपास कस्बा व थाना बेवर मैनपुरी के साथ 22 अप्रैल 2015 को हुई थी।
विज्ञापन

मायके पक्ष से दहेज में दिए गए सामान से पीड़िता के ससुरालीजन सास रत्नेश कुमारी, ननद रागिनी, रुचि व घर के ऊपर रहने वाला बुआ का लड़का रणजीत सिंह व उसकी पत्नी रंजना खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक गाड़ी की मांग कर रहे थे। पीड़िता को बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे और भूखा प्यासा रखने लगे। 20 अप्रैल 2020 को ससुरालीजन ने बेवर बस स्टैंड पर छोड़ दिया और कार लाने की बात कही। कार न देने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता को रिश्तेदारों के माध्यम से पता चला कि उसके पति 2 फरवरी 2025 को तनु उर्फ पूनम निवासी ग्राम व पोस्ट गांगनी से शादी कर रहा है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने एसएसपी और डीएम से मामले की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें