फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्नों ने निकाली कांवड़ यात्रा

Tue, 25 Aug 2026 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 17 कावंड उठाते छात्र। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला के प्ले-वे से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने अनूठी कांवड़ यात्रा निकाली। छोटे-छोटे बच्चे सजी हुई कांवड़ कंधों पर लेकर यात्रा में शामिल हुए। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ चलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में बच्चे श्रीकृष्ण-राधा, शिव-पार्वती, दुर्गा और सुदर्शन आदि के स्वरूप में सजकर शामिल हुए। विद्यालय के भैया-बहनों ने घोष बजाते हुए यात्रा में सहभागिता की। विद्यालय से शुरू हुई यात्रा क्षेत्र के मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। प्रधानाचार्य राजवर्धन के साथ नवीन, धीरेंद्र, राहुल, नितिन सहित शिक्षक व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कार्यक्रम में संरक्षक राकेश नवरंग, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवव्रत पांडे, प्रबंधक अजय जिंदल, कोषाध्यक्ष विपुल बंसल, राधेश्याम यादव, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें