फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिर से जांच करने मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमबीबीएस के छात्र शैलेंद्र के पिता उदय सिंह शंखवार की मुलाकात सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ में हुई। मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार शासन द्वारा दिए गए अश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने जांच टीम को फिर से भेजने की बात कही है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

एमबीबीएस के छात्र शैलेंद्र ने तीन दिसंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजन का आरोप था कि छात्र ने कॉलेज प्रशासन द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न के कारण की थी। इसके साथ ही शैलेंद्र के पिता उदय सिंह शंखवार की तहरीर पर नारखी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डा. संगीता अनेजा सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
न्याय के लिए पीड़ित परिवार द्वारा आंदोलन किए जाने की बात को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के साथ उदय सिंह शंखवार सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव से मिले। उदय सिंह शंखवार का कहना है कि उपमुख्यमंत्री ने फिर से जांच टीम भेजने की बात कही है। लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अधिक वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें