फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी की बीमारी से मौत के सदमे में पति ने तोड़ा दम, साथ में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भूदेव शर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार को हृदय विदारक घटना हुई। पत्नी की बीमारी से मौत होने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत होने के बाद जब गली से जब पति-पत्नी की एक साथ दो अर्थी निकलीं, तो सभी लोग भावुक हो गए। दोनों के लिए एक ही चिता लगाई गई। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। एक साथ दो मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी नगर निवासी सुनीता देवी (60) एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थीं। परिजन उनका दिल्ली, फरीदाबाद के अलावा अन्य स्थानों पर उपचार करा रहे थे। सोमवार को उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी मौत हो गई। उनका शव घर लाकर दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सुनीता देवी के पति भूदेव शर्मा (62) को पत्नी की मौत का ऐसा सदमा लगा कि वह कमरे में गिर पड़े। चिकित्सक से जांच कराई लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। दोनों की अर्थी एक ही साथ उठीं। पुत्र आंशू शर्मा और विशवेश शर्मा ने माता पिता के शव का अंतिम संस्कार एक ही चिता सजाकर जलसेर रोड शमशान घाट में रीति रिवाज के साथ किया।

भूदेव शर्मा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें