फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले के 153 अनुदेशकों का मानदेय बढ़कर हुआ 17 हजार, बांटे गए चेक

Sun, 17 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अनुदेशकों के सम्मान समारोह में मौजूद मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में रविवार को अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अंशकालिक अनुदेशकों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। योजना के तहत 1 अप्रैल से अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जिसका लाभ प्रदेश के 24,717 और जिले के 153 अनुदेशकों को मिलेगा। समारोह में 21 अंशकालिक अनुदेशकों को मौके पर चेक दिए गए, जिनमें जूली, ओंकार सिंह, ऋषि कपूर, सरिता यादव, सिंपल, अंकुर जादौन, ममता, रविंद्र सिंह, राहुल सागर, अंजू वर्मा, रीना, अनिल कुमार, सचिन सक्सेना, नीलम कुमारी और ओम नारायण शामिल रहे। इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और अनुदेशकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बीएसए आशीष पांडेय और एबीएसए उपेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें