फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन का तार ट्रक पर गिरा, परिचालक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कठफोरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लोहे के गाटर से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे हाईटेंशन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। करंट फैलने से उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रक के केबन में चालक को फंसा देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। दूसरी तरफ ट्रक के पीछे आ रहे बाइक सवार दो युवक भी करंट की चपेट में आ गए। बाइक में आग लग गई। एक घायल युवक को सैफई अस्पताल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार की शाम करीब चार बजे का है। कानपुर की ओर से लोहे के गाटर से लदा ट्रक नेशनल हाईवे पर कठफोरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे हाईटेंशन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया और ट्रक में करंट फैल गया। करंट लगने से परिचालक सलमान निवासी गौतमबुद्ध नगर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मेहराजउद्दीन ने ट्रक हटाने का प्रयास किया तो वह सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। चंद मिनटों में ही उसमें आग लग गई और मेहराजउद्दीन केबन में फंसा रह गया। ट्रक को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह चालक को केबन से बाहर निकाला गया। दूसरी ओर ट्रक के पीछे आ रहे बाइक सवार दो लोग भी तार टूटा होने की वजह से करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें बचाया। जबकि बाइक में आग लग गई। एक युवक  घायल हो गया। उसे सैफई अस्पताल भेजा गया है। जबकि दूसरा युवक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची चौकी बाबा की शाला पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना था कि ट्रक के चालक परिचालक दोनों गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दिखा अफरा तफरी का माहौल
कठफोरी के समीप हादसे के बाद वाहनों की रफ्तार थम गई थी। ट्रक और बाइक धूं-धूं कर जल रहे थे। पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक को कंट्रोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें