रंग भरनी एकादशी पर निकाली गई बाबा खाटूश्याम की निशानयात्रा में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : रंग भरनी एकादशी पर निकाली गई बाबा खाटूश्याम की निशानयात्रा में शामिल भक्त। संवाद
फिरोजाबाद। नगर में बाबा खाटू श्याम की शुक्रवार को एकादशी के मौके पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई निशान शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। शनिवार को शाम को छह बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा की शुरूआत सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बाबा के जयकारों से प्रारंभ हुई। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्रपाल सिंह एवं थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा शहर के सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार होते हुए सिनेमा चौराहा, संत तिराहा से छिंगामल का बाग,गांधीपार्क चौराहा से होकर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान मुख्य रूप से रुचि, निशा, स्वेता अग्रवाल, शिवम गुप्ता, दुष्यंत यादव, नमन बंसल, अभिषेक गुप्ता, गौरव राठौर, आशुतोष गुप्ता, विशाल गर्ग, हिमांशु शर्मा शामिल थे। शुभम राजपूत ने बताया कि 28 फरवरी की शाम को छह बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।