फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आयुष्मान योजना के तहत नहीं मिल सका था पूर्व डीजीसी को उपचार

Wed, 04 Feb 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। आयुष्मान योजना को बेहतर योजना बताते हुए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में इसकी खामियों को उठाया। उन्होंने कहा अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा इसमें अस्पताल संचालकों द्वारा हेराफेरी भी की जा रही है।
विज्ञापन

जसराना के गांव झपारा निवासी पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा ह्दयाघात होने पर परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। परिजन ने आयुष्मान योजना के तहत कार्ड होने की हवाला दिया तो अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड स्वीकार करने से मना कर दिया। परिजन ने पूरे मामले की सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो उपचार करने वाले डाक्टर भड़क गए। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। राज्यसभा में पूरे मामले को उठाते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा योजना तो ठीक है लेकिन इसके क्रियान्वयन में परेशानी है। उन्होंने कहा योजना में गरीबों एवं असहायों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन चार्ज बढ़ा कर वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें