फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद की गोली लगने से मौत

Thu, 18 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व सभासद की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों को उनका शव घर के एक कमरे में मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

 भाजपा नेता लाल ब्रजराज सिंह चौहान उर्फ पुत्तन ठाकुर 50 पुत्र सुल्तान सिंह मूलरूप से थाना पचोखरा के गांव घिरौली रहने वाले थे। वह लंबे समय से टूंडला के तेल मिल रोड पर रह रहे थे। वर्तमान में वार्ड 18 से उनकी पत्नी रश्मि चौहान सभासद हैं जबकि वह पूर्व में सभासद रह चुके हैं। परिवारीजनों ने बताया कि लाल ब्रजराज की पुत्री राजस्थान के कोटा से कोचिंग कर रहीं है। पत्नी रश्मि कोटा गई थीं। जबकि लाल ब्रजराज घर पर पुत्र समय चौहान, भतीजे व मां शारदा देेवी के साथ रह गए थे। गुरुवार सुबह आठ बजे करीब तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवारीजनों ने उन्हें आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। इस बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए। लाल ब्रजराज को अस्पताल ले जाया गया वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है। थाना प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि शुरूआती जांच में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने रिवाल्वर और वहां मिले कागजातों को हटा दिया है। मौके से कारतूस का एक खोका मिला है। जबकि परिवारीजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। मृतक के भाई संजय चौहान की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।

बैंडबाजों के शोर में दबी गोली की आवाज
पूर्व सभासद व भाजपा नेता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि रात 10.30 बजे करीब गोली चलने की आवाज आई थी। उन्होंने बच्चों से गोली चलने की आवाज के बारे में कहा था लेकिन उस वक्त घर के बाहर से बारात निकल रही थी। बैंडबाजे और बारात के दौरान चलाए जाने वाले पटाखों के चलते उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अगर समय पर जानकारी हो जाती तो शायद उनका बेटा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें