फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बलों के साथ डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च

Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी के साथ बुधवार को अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया। वहीं टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज के साथ देहात क्षेत्र में थानेदारों ने अर्धसैनिक बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 68 कंपनी अर्धसैनिक बल जिले को मिला था लेकिन इस बार जिले को संदिवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में 70 कंपनी अर्धसैनिक बल जिले को दिया गया है। प्रत्येक बूथ पर अर्धसैनिक बल के करीब पांच पांच जवानों को तैनात किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को डीएम राजेश प्रकाश और एसएसपी हिमांशु कुमार ने शहर में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च रसूलपुर स्थित शहीद चौक से शुरू होकर नालबंद, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, बाग छिगांमल, गांधी पार्क चौराहा होते हुए सुभाष तिराहे पहुंचकर समाप्त हुआ। डीएम और एसएसपी के साथ पैदल मार्च कर रहे अर्धसैनिक बलों को घंटाघर पर जाम के दौरान रुकना पड़ा। कुछ देर बाद जाम खुलने पर पैदल मार्च शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें