फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फॉल्ट से पांच घंटे प्रभावित रही इंटेक प्लांट की बिजली आपूर्ति

Sun, 07 Dec 2025 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- रविवार को तीन घंटे बंद रहा पानी का प्लांट, शहर में जलापूर्ति रहीं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शनिवार को इंटेक प्लांट के बाद रविवार को डब्ल्यूटीपी सैलई पर बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ गया। बिजली आपूर्ति में कट लगने के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट करीब तीन घंटे बंद रहा। इससे शहरी क्षेत्र में शाम की पाली में जलापूर्ति प्रभावित रही।
शनिवार को बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट करीब पांच घंटे बंद रहा था। इस कारण डब्ल्यूटीपी सैलई पर जलापूर्ति प्रभावित रही। वहीं रविवार को सैलई स्थित डब्ल्यूटीपी पर भी दोपहर दो बजे फॉल्ट हो गया। बिजली आपूर्ति में फॉल्ट के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट करीब तीन घंटे बंद रहा। वहीं डब्ल्यूटीपी से जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर के रसूलपुर, सत्यनगर टापा कला, नगला बरी, पुरानी मुंसिफी के अलावा विभव नगर स्थित उपरिगामी पेयजल टंकियाें तक पानी नहीं पहुंचा। टंकियां नहीं भर पाने के कारण शहरी क्षेत्र के 20 से अधिक मोहल्ला के घरों में शाम की पाली में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचा।निगम के जलकल विभाग ने सोमवार से शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर डब्ल्यूटीपी सैलई पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब तीन घंटे डब्ल्यूटीपी बंद रहा।इस कारण से शहरी क्षेत्र में टंकी नहीं भर पाईं। सोमवार की सुबह से शहर में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
सतीश कुमार, एक्सईएन जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें