फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट रोड़ की फैंसी लाइटें खराब, भूमिगत फॉल्ट आए नजर

Fri, 16 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप स्मार्ट रोड पर  स्ट्रीट लाइट की जांच को पहुंचे, निगम अभियंता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे से रेलवे स्टेशन तिकोनिया तक बने 28.5 करोड़ की लागत वाले स्मार्ट रोड पर भूमिगत विद्युतीकरण कार्य की जांच व सर्वे शुरू हो गया है। शुक्रवार को सर्वे के लिए मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाष तिराहा से रेलवे स्टेशन रोड तिकोनिया तक स्मार्ट रोड निर्माण कराया गया है। करीब 28.5 करोड की लागत से बने शहर के पहले स्मार्ट रोड पर भूमिगत विद्युतीकरण के अलावा फुटपाथ पर लगाईं फैंसी लाइटों की गुणवत्ता पर शुरू से ही सवाल खड़े होते रहे हैं। यही कारण है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए स्मार्ट रोड का निगम को हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। वहीं स्मार्ट रोड़ पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा कराए विद्युतीकरण की जांच को निगम द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। शुक्रवार को प्रकाश विभाग के अवर अभियंता टीम के साथ फैंसी लाइट,भूमिगत विद्युतीकरण को डाली गई केबिल और चैंबरों की जांच करते नजर आए। जांच को पहुंचे अवर अभियंता योगेद्र कुमार के मुताबिक जांच के दौरान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार स्मार्ट रोड़ के फुटपाथ पर लगाईं फैंसी व स्ट्रीट लाइटें बंद मिली है। दो स्थानों पर भूगिगत विद्युत केबिल में फॉल्ट मिला है। भूमिगत विद्युतीकरण को बनाए चैंबर भी खुले हैं।रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

स्मार्ट रोड पर विद्युतीकरण कार्य बिजली विभाग को हस्तांतरित किया जाना है। हस्तांतरण से पूर्व पीडब्ल्यूडी ठेकेदार कराए भूमिगत विद्युतीकरण की जांच कराई जा रही है। खामियों को सुधार के बाद ही विद्युतीकरण व्यवस्था हस्तांतरण की कार्रवाई की पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण (नगर निगम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें