फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिवार गया था हरिद्वार, बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और आभूषण पार

Wed, 17 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के पॉश इलाके सुहाग नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था।
विज्ञापन

सुहाग नगर (मकान नंबर 3/154) निवासी पीड़ित सौरभ चौधरी ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ 14 जून को घर का ताला बंद करके धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश किया और अंदर के कमरों के दरवाजों पर लगे ताले चटका दिए। 16 जून को लौटे तो मुख्य द्वार के बाद अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोरों ने लॉकर में रखे सोने व चांदी के कीमती आभूषण, घरेलू कीमती सामान और हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। सौरभ चौधरी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें