गार्डेनिया पब्लिक इंटर कालेज में निबंध एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। जिसमें छह से 12 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर कक्षा छह से आठ व सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12 में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल के अनुसार छात्र-छात्राओं को विजेता घोषित किया गया।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अनूपम तिवारी, द्वितीय शिखा यादव, तृतीय अरिका, सीनियर वर्ग मेंप्रथम स्थान सत्यम कुमार, द्वितीय सानू यादव व तृतीय स्थान शिल्पी राजपूत ने प्राप्त किया। वहीं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में विजयी टीम श्वेता, इकरा पूनम, अलिशा की तथा सीनियर वर्ग में विजयी टीम अभिषेक, रंजना, सुमित सिंह, श्रेया की रही । सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन प्रबंधक भूपेंद्र यादव व प्रिंसिपल सीमा यादव व स्टाफ ने किया।