फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार त्यागने वाला भगवान को प्राप्त करता है

Tue, 18 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
अहंकार त्यागने वाला भगवान को प्राप्त करता है - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति की ओर से श्रीरामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन अयोध्या धाम से आए जगद्गुरुरामानुजाचार्य ने कहा कि जो मनुष्य अपने जीवन में अहंकार को सर्वथा त्याग कर निर्मल जीवन जीता है, वही भक्ति व भगवान दोनों को प्राप्त करता है।
विज्ञापन

श्रीराम कथा मर्मज्ञ पीठाधीश्वर ने कहा कि आज समाज में जो अशांति दिख रही है, परस्पर अभाव दिख रहा है, वह सब इसलिए है कि व्यक्ति का स्वभाव निर्मल न होकर कपटपूर्ण है। धराचार्ज महाराज ने श्रीराम-सीता के विवाह के प्रसंग को बताते हुए कहा कि वैदिक परंपरा से अलग होकर समाज अपनी इच्छानुसार अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाहोत्सव मनाते हैं। भावी पीढ़ी में वैदिक सनातन परंपरा का ह्रास है। धर्म की रक्षा संस्कारों की रक्षा से ही संभव है। कथा के अंत में मुख्य यजमान नारदानंद गर्ग ने श्रीरामचरित मानस की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें