फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनपद को मिलेंगे 900 नए सिपाही, 26 अप्रैल को होगी पासिंग आउट परेड

Thu, 23 Apr 2026 04:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- 589 पुरुष और 311 महिला सिपाहियों के जुड़ने से बढ़ेगी जिले की सुरक्षा
विज्ञापन


- 27 अप्रैल से थानों में संभाल लेंगे कमान

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जनपद की कानून व्यवस्था को सशक्त करने के लिए आगामी 26 अप्रैल को पुलिस विभाग में बड़ा शक्ति विस्तार होने जा रहा है। जिला पुलिस लाइन में होने वाली भव्य पासिंग आउट परेड के बाद जिला पुलिस को कुल 900 नए सिपाही मिल जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रशिक्षित जवान शामिल हैं, जो 27 अप्रैल से जिले के थानों में कमान संभालेंगे।

विभिन्न केंद्रों में ट्रेनिंग ले रहे रंगरूटों की संयुक्त संख्या 900 है। इसमें 589 पुरुष सिपाही दबरई स्थित जिला पुलिस लाइन में ही कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, कुल 311 महिला सिपाही अन्य जनपदों में ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं, जिनमें 185 मुरादाबाद और 126 कासगंज में प्रशिक्षित हो रही हैं। 26 अप्रैल को दीक्षांत समारोह के बाद ये सभी 900 जवान जनपद की पुलिसिंग का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन




एडीजी ट्रेनिंग लेंगे परेड की सलामी
26 अप्रैल को होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम के लिए एडीजी ट्रेनिंग डॉ. बीडी पॉल्सन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने एक सिपाही के साथ उसके परिवार के केवल दो सदस्यों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन




रोटेशन के आधार पर होगी तैनाती

27 अप्रैल को जिले के थानों में इन सभी की आमद दर्ज होगी। अधिकारियों ने योजना बनाई है कि कुल संख्या की आधी फोर्स को शहर और आधी को देहात के थानों में तैनात किया जाएगा। तीन महीने के कार्यकाल के बाद इनकी कार्यप्रणाली के आधार पर शहर से देहात और देहात से शहर में स्थानांतरण (रोटेशन) किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें