फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादश कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहूतियां

Wed, 15 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
एकादश कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहूतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामोदय इंटर कालेज एका में एकादश कुंडीय महायज्ञ का आयोजन गायत्री युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है। महायज्ञ में  प्रज्ञापुराण और कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा में बुधवार को पंडित श्यामवीर सिंह ने कहा कि आजकल मानव सत्संग से दूर होकर भौतिक साधनों में फंस रहा है। यही कारण है कि मानव का उत्थान नहीं हो पा रहा है। प्रज्ञापुराण का सत्संग से आध्यात्मिक विभूतियों को पहचानकर उनका सदुपयोग करना ही सफल मानव का दायित्व है। प्रत्येक मानव रामायण और वेदों के मंत्रों का उच्चारण कर अपने जीवन में उतारे। जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सत्यप्रकाश राजौरिया, शत्रघ्न सिंह चौहान, रामकुमार दीक्षित, राजकुमार सिंह शाक्य, दूरबीन कुमार, बालकराम, अरुण पाठक, गौरव कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें