फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहुमंजिला इमारत की जांच करने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम

Mon, 23 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
साईकिल स्टोर पर मामले की जांच करते विप्रा. के अवर अभियंता धनेश कुमार एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। शहर के पक्का तालाब स्थित एक साइकिल स्टोर की बहुमंजिला इमारत की जांच करने विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची। अवर अभियंता ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। साथ ही स्टोर स्वामी से बहुमंजिला इमारत का विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हुआ नक्शा मांगा है।
विज्ञापन


अवर अभियंता धनेश कुमार अपनी टीम के साथ साइकिल स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने बहुमंजिला इमारत का विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हुआ नक्शा मांगा है। नक्शा प्रस्तुत करने के लिए स्टोर स्वामी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। नक्शा न सौंपे जाने पर विकास प्राधिकरण स्टोर स्वामी को नोटिस थमाएगा। अवर अभियंता धनेश कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि मानकों की अनदेखी करते हुए स्टोर स्वामी ने घनी आबादी एवं रास्ते के किनारे बहुमंजिला इमारत बना ली है। जिससे हादसा होने की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर जांच की गई है। नक्शा उपलब्ध न कराए जाने पर नोटिस थमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें