फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फैसले के पांच दिन में कर दिया बैनामा

Fri, 05 Jul 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज के रुधैनी के जमीन प्रकरण में यदि सही ढंग से जांच की गई तो कई अफसरों की गर्दन फंसना तय माना जा रहा है। क्योंकि जमीन भले ही फिरोजाबाद जिले के है, लेकिन इसको खरीदने वालों मे अधिकांश गैर जनपदों के हैं। इसमें शिकोहाबाद व सिरसागंज के सफेदपोशों के संरक्षण की बात भी सामने आ रही है। वहीं चर्चा है कि एक सप्ताह पूर्व एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत व नायब तहसीलदार सिरसागंज को इसी शिकायत के आधार पर हटाया था। थाना सिरसागंज क्षेत्र के रुधैनी निवासी योगेंद्र कुमार लंबे अर्से से 75 बीघा जमीन को पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। विवाद तहसीलदार सिरसागंज के यहां चल रहा था। जमीन के मामले मेंं अचानक से फैसला होना और जमीन पर विपक्षियों के नाम दर्ज होने के साथ ही उक्त जमीन की बिक्री से वह हैरान थे। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जिस प्रकार से शिकायत को अनदेखा किया उससे उसे न्याय की उम्मीद कम थी। लेकिन पीड़ित ने डीएम रमेश रंजन से शिकायत के बाद उसे न्याय मिलने की आस दिखाई दी।
विज्ञापन



जांच टीम में ये अधिकारी हैं शामिल
डीएम रमेश रंजन ने जमीन के मामले में सीडीओ की अध्यक्षता में जो जांच टीम गठित की है, उसमें सीडीओ दीक्षा जैन के अलावा एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एसडीएम मुख्यालय शिवध्यान पांडेय एवं डीजीसी राजस्व को शामिल किया हैं।
विज्ञापन



इन लोगों के नाम कराए गए बैनामा
-दीपक राजपूत पुत्र विनोद कुमार निवासी बरसार तहसील उरई जालौन
-अनीता सिंह पुत्री महीपाल सिंह चाहर निवासी 26 डिफेंस काॅलोनी आगरा
-सर्वेश सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह भदावर हाउस बिछिया रोड गली नंबर एक तहसील व जिला मैनपुरी।
-राजश्री चाहर पत्नी महीपाल सिंह चाहर 26 डिफेंस काॅलोनी जिला आगरा।
-महीपाल सिंह चाहर पुत्र विजय सिंह चाहर 26 डिफेंस काॅलोनी आगरा।
-अर्जुन सिंह गुर्जर पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह गुर्जर 108 ए बंगरा शहर जिला जालौन।
-अजीत कुमार पुत्र ताराचंद्र लोधी नगला खंदारी तहसील सिरसागंज।
-पप्पू पुत्र पन्नालाल बघेल महलई नैपई फिरोजाबाद।
-प्रवेश कुमार पुत्र पन्नालाल बघेल महलई नैपई फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें