फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत, क्लीनिक पर तोड़फोड़

Mon, 07 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
क्लीनिक पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पचार के दौरान बालक की मौत से आक्रोशित हुए परिवारीजनों ने चिकित्सक की क्लीनिक पर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए चिकित्सक के खिलाफ तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली उत्तर क्षेत्र के ग्राम चनौरा निवासी शिवम कुमार पुत्र धीरेंद्र के बीमार होने पर डा. पुरुषोत्तम भाटिया उसका उपचार कर रहे थे। सोमवार सुबह शिवम हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे चिकित्सक की क्लीनिक पर लेकर पहुंचेे। वहां से उसे एक नर्सिंग होम में भेज दिया। शाम को शिवम की मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। वह शव को नर्सिंग होम से लेकर भाटिया के क्लीनिक पर पहुंच गए। वहां उन्होंने तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए तहरीर ले ली। शिवम के परिवारीजनों का कहना है कि बच्चे की हालत दोपहर के बाद बिगड़ना शुरू हो गई थी। इसकी जानकारी चिकित्सक को दी गई थी, लेकिन चिकित्सक बच्चे को देखने नर्सिंग होम नहीं आए और देर शाम उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें