फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज के सराफा व्यापारी का था शिकोहाबाद नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद नहर में मिला शव सिरसागंज के सराफा व्यापारी का था। जिसकी परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पहचान की। शव की पहचान होने के साथ ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिरसा गेट निवासी सुभाषचंद्र दौनेरिया 22 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं पहुंचे। सुभाष चंद्र दौनेरिया की घर वापसी न होने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी परिवारीजनों को नहीं लग सकी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। तीन दिन बाद 25 अप्रैल को शिकोहाबाद पुलिस ने नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही उसकी पहचान के लिए प्रयास शुरु कर दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। उधर, लापता सराफा व्यापारी के परिवारीजनों ने खोजबीन करते हुए जिला अस्पताल आ गए।
यहां उन्होंने शव की पहचान सराफा व्यापारी सुभाष चंद्र दौनेरिया के रुप में की। मृतक की पहचान होने के साथ ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि मृतक के बेटे का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। आत्महत्या का कारण परिवारीजन नहीं बता सके है। परिवार को नहीं पता ऐसा कदम क्यों उठाया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज गिरीश चंद्र का कहना है कि सराफा व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें