फीरोजाबाद। कांग्रेस की जिला एवं शहर इकाई की गुटबाजी अक्सर सार्वजनिक हो जाती है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी प्रदीप कंसल के आगमन पर गुटबाजी सतह पर आ गई। एक प्रभारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने दो कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर में दो स्थानों पर कार्यक्रम होने से कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आए। महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच की रार में संगठन के उच्च पदाधिकारी अलग थलग नजर आए।
शुक्रवार को शहर के शिवम रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि कांग्रेस विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है इससे पूर्व पंचायत चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव और प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि संगठन विधान सभा का घेराव कर सपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगा सरकार की मनमर्जी से जनता का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, एआईसीसी अतुल चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, धर्मसिंह यादव, सतीश चंद्र अग्रवाल, नुरुल हुदा लाला राईन, सौरभ पोरवाल, चांद कुरैशी, बकार अहमद, साजिद बेग मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने जिला कार्यालय मूल चंद्र की धर्मशाला पर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव और मंडल प्रभारी प्रदीप कंसल ने विधान सभा घेराव की रणनीति तय की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण हो रहा है ओर इससे किसानों का शोषण किया जा रहा है।
इस दौरान हाजी सईद पटेल, उमाकांत पचौरी, प्रेम शंकर शर्मा, यूनूस अब्बास, ओमनरायण कुशवाहा, सतेंद्र शर्मा, कन्हैया तिवारी मौजूद रहे।