-एसएसपी को पटका पहनाकर स्वागत करते व्यापारी। स्रोत संगठन
- फोटो : -एसएसपी को पटका पहनाकर स्वागत करते व्यापारी। स्रोत संगठन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे और उनके सम्मानपत्र भेंट किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के निदान की पहल करनी की सराहना की। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने फिरोजाबाद क्लब में आयोजित व्यापारी महासंगम में जिलाधिकारी रमेश रंजन को आमंत्रित किया था। लेकिन कार्य की व्यस्तता के चलते वह शामिल नहीं हो सके थे। व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को कार्यालय में सम्मानपत्र की शील्ड के साथ-साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव,रमाशंकर दादा,स्वतंत्र गुप्ता एवं दिलीप दीक्षित के साथ ही अन्य व्यापारी मौजूद थे। संवाद