फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक को तालिबानी सजा देने वाले प्रधान का भाई भी गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को तालिबानी सजा देने वाले प्रधान का भाई भी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। कुर्सी चोरी के आरोप में गांव के ही युवक को पकड़ कर ग्राम प्रधान ने परिजन के साथ युवक को पेड़ से बांधकर नीचे आग जलाकर उसे तालिबानी सजा दी। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को प्रधान के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिवायची निवासी मुकेश कुमार ने तीन अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी कि ग्राम प्रधान विष्णु दयाल ने अपने भाई, पुत्र और पत्नी सहित उस पर चोरी का आरोप लगा कर गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया और नीचे आग लगा कर जान से मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर प्रधान के भाई पोखपाल निवासी दिवाइची को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें