फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फाइनेंस कंपनी की किस्त लेने गए ब्रांच मैनेजर को पीटा

Tue, 11 Nov 2025 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- मोबाइल छीनकर तोड़ा, महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। फाइनेंस कंपनी की किस्त लेने गए मैनेजर की ऋण लेने वाले परिवार ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मैनेजर ने महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिर्जापुर के थाना पड़री अंतर्गत गांव वोसवां निवासी शिवलाल यादव एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वह गढ़ी भक्ति निवासी रामा देवी के घर 8 नवंबर को फाइनेंस की गई धनराशि की किस्त लेने गए थे। इस पर रामा देवी के पुत्र ने किस्त 9 नवंबर को लेने आने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर अगले दिन सुबह आठ बजे किस्त लेने पहुंचे तो रामा देवी के पुत्र ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। साथ ही आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पीड़ित ने रामा देवी, उनके पुत्र सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें