फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर निगम के ट्रैक्टर चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Fri, 08 May 2026 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
थाना रामगढ़ क्षेत्र के नैपई के पास का मामला, घटना से पहले भाई को किया था फोन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नैपई के पास बृहस्पतिवार देर रात नगर निगम के ट्रैक्टर चालक का शव एक पेड़ पर शर्ट से लगे फंदे पर लटका मिला। घटना से कुछ देर पहले चालक ने अपने भाई से फोन पर बात की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को परिजन को सौंपा। पुलिस आत्महत्या बता रही है। हालांकि परिजन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए कि युवक किस कारण तनाव में था।
विज्ञापन


गांव खुदादपुर थाना जसराना निवासी रक्षपाल (28) नगर निगम में ट्रैक्टर चालक था। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अपने गांव से निकल आया था। उसके बाद देर रात वह नैपई के पास एक खेत पर किसी प्रकार पहुंच गया। जहां नीम के पेड़ पर शर्ट का फंदा बनाकर लटक गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण की निगाह पड़ी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसे फोन करके बाइक ले जाने की बोलकर फोन काट दिया था। थोड़ी देर बाद फोन लगाने पर स्विच ऑफ जाने लगा। जानकारी होते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिजन में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे पत्नी ललिता और दो माह की बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक की शादी करीब एक साल पहले ककरऊ कोठी के पास से हुई थी। वह तीन भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। पुलिस के अनुसार, बाइक रात को ही खेत से दूर एक होटल से लाकर थाने पर खड़ी कर दी गई थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें