फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क पर गिट्टी डालकर भूला प्रशासन, हो रहे हादसे

Wed, 26 Jun 2024 04:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हाईवे से बनकट होते हुए नियामतपुर वाली सड़क छह माह से खुदी है। प्रशासन ने इसे गिट्टी डालकर छोड़ दिया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बरसात से पहले निर्माण की मांग की है। निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीपल चौकी से नियामतपुर गांव तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने छह माह पूर्व खोदकर डाल दिया था। सड़क पर गिट्टी और मिट्टी, सीमेंट डालकर लेबल कर दिया था, जो कुछ समय में उखड़ गया। लगभग सौ गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। गिट्टी के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावानी दी है। इस मौके पर अनुरोध सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह, विकास उपाध्याय, डॉ. राजू, गुलाब सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता वर्मा, सोनू, मनोज शर्मा, कीर्ति राम बघेल, बाबुराम यादव, जगदीश यादव, जय प्रकाश, नन्हें, गुमानी राकेश भी रहे।
विज्ञापन





हाईवे पीपल चौकी से गांव तक आने में हालत खराब हो जाती है। इस मार्ग को छोड़ लंबा रास्ता तय कर दूसरे मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। - यतीश यादव, टीकरी

छह माह से सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। मामले में प्रशासन को कई बार अवगत कराया, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - श्रीकृष्ण फौजी, पूर्व सैनिक



जिले में कई मार्गो के दशा सुधार व डिजाइन में बदलाव की कार्ययोजना बनाई जा रही है। शासन से अनुमति व धनराशि मिलने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतर सिंह, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें