फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवतियों को धोखा देने वाले आरोपी से पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। इंस्टाग्राम पर तीन युवतियों को झांसा देकर चौथी युवती से शादी का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को थाने बुलाया है। जिससे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक आवास-विकास कॉलोनी का बताया जा रहा है।

शहर के आवास-विकास कॉलोनी में पुलिस टीम ने एक घर पर दबिश दी थी। आरोपी दवा कंपनी में काम करता है। उसने रिश्तेदारी की दो युवतियों एवं दिल्ली की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दो युवतियों से सगाई भी कर ली थी। परिजन द्वारा रिश्ता तय करने के चलते वह शादी करने से मना करने लगा था। तीनों युवतियों की आपस में बात होने के बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था। युवतियों ने घटना की शिकायत इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवास-विकास कॉलोनी में दबिश दी। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस टीम थाने ले आई। जहां पुलिस अब दोनों ही पक्षों के तर्क सुनकर निर्णय तक पहुंचने की जुगत में है। इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि अभी दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। साथ ही इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के स्क्रिनशॉट का भी अवलोकन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें