फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में शव पड़ा होने की सूचना पर सदर बाजार में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर बाजार सेंट्रल चौराहे के समीप सार्वजनिक शौचालय में शव पड़ा होने की सूचना से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर उत्तर और दक्षिण थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो एक श्वान का शव पड़ा था।
विज्ञापन

सेंट्रल चौराहे के समीप बने सार्वजनिक शौचालय में से शनिवार दोपहर तकरीबन 12 बजे शव की दुर्गंध आ रही थी।
लोगों ने शौचालय के गेट को खोलकर देखा तो उसके अंदर लाल कपड़े से ढका शव था। शव की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी पर कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर और कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खोलकर शव के ऊपर से कपड़े को हटाकर देखा तो शव श्वान का निकला। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी को मौके पर बुलाकर शव को हटवाकर शहर के बाहर फिंकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें