फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडरों की जांच को कमेटी गठित

Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में डीएम विजय किरन आनंद ने लोगों की समस्याओं को सुना। पालिका द्वारा निकाले गए टेंडरों की सभासदों ने शिकायत की तो डीएम ने अधिशासी अधिकारी व पालिका इंजीनियर लताड़ लगाई। तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन



डीएम को पालिका के सफाई कर्मचारियों ने समय से वेतन न देने व सुविधा न मिलने की शिकायत की। महिलाओं ने नगर में पानी की किल्लत के साथ राशन कार्डों में धांधली का आरोप लगाया। सभासद ललित जैन, यशपाल सिंह, अजयराज दीक्षित आदि ने नगरीय सड़क सुधार योजना को स्वीकृत किए गए करोड़ों रुपये से प्रमुख सड़काें को न बनवाकर प्रापर्टी डीलरों को फायदा पहुंचाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने को कहा। गड़बड़ी मिलने पर वित्तीय अधिकार सीज कराने की चेतावनी दी। डीएम ने शिकायत पर ईओ को जेल भिजवाने की चेतावनी तक दे डाली। पालिका अधिशासी अधिकारी एके सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें