फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाली में गोबर डालने के विवाद में संघर्ष, चाकूबाजी में 10 घायल, दो आगरा रेफर

Wed, 20 May 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के गांव कुर्री कूपा में नाली में गंदगी और पशुओं का गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। चाकूबाजी और मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां से दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी मान सिंह कोरी और रामगोपाल के मकान आसपास हैं। बुधवार शाम यादराम द्वारा पशुओं का गोबर नाली में डालने का जब मान सिंह ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच रामगोपाल के बेटे सुनील दिवाकर ने धारदार हथियार (चाकू) से हमला बोल दिया। पेट, गर्दन और बाजू में चाकू लगने से मान सिंह पक्ष के अरुन, ललित, सरमन, प्रेमपाल, ओमशंकर और मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, लाठी-डंडे लगने से दूसरे पक्ष के रामगोपाल, सुनील, अंजली और प्रभूदयाल चोटिल हुए हैं। मान सिंह का आरोप है कि रामगोपाल रोज नाली में गोबर डालता है और सफाई के लिए कहने पर झगड़ा करता है। थाना प्रभारी रमित आर्य ने बताया कि नाली में गंदगी को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी से एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। ललित समेत दो को आगरा रेफर किया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें