फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंदिरों और कांवड़ मार्गों की होगी सफाई, सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

Sat, 25 Jul 2026 08:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नगर निगम की विशेष तैयारी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। श्रावण मास के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने फिरोजाबाद शहर के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और कांवड़ मार्गों को सुधारने की व्यापक कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य और निर्माण विभाग को संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि शहर के 10 प्रमुख शिवालयों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, अवैध कूड़ा डंपिंग स्थलों को साफ किया जाएगा, नियमित कूड़ा उठान के साथ चूना व फॉगिंग का छिड़काव होगा और मंदिरों तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे भरकर उन्हें आवागमन के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिन 10 प्रमुख शिवालयों को चिन्हित किया गया है, उनमें सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (मोहल्ला दुली), शिव बजरंग वाटिका (रसूलपुर), पैमेश्वर गेट महादेव मंदिर (लाइनपार), हनुमान मंदिर (दुर्गानगर), सिद्धेश्वर मंदिर (तिलक नगर), शिव मंदिर (दतौजी), गोपाल आश्रम, रामेश्वर महादेव मंदिर (बजरिया), पंचमुखी महादेव मंदिर (पुरानी तहसील, गढ़ैया मोहल्ला) और झगड़ेश्वर महादेव (नगला बरी) शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें